Thursday, January 20, 2011

सत्य क्या है?

सत्य क्या है? अध्यात्म कहता है, जो शाश्वत है, वही सत्य है। जो सदा-सर्वदा है, काल से परे है। कह सकते हैं कि जो है, जिसका अस्तित्व है, वही सत्य है।
अब ज़रा नीचे उतरें, परिभाषा को सामान्य करें, सत्य को शाश्वतता से न जोड़ें, तो कह सकते हैं, जिसका अस्तित्व कभी भी रहा हो, किसी एक क्षण भी, वह सत्य है।

No comments:

Post a Comment